फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! खाद्यान्न वितरण में हो रहा घोटाला

Fri, 06 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो। अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बारामाफी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचकर महिला कोटेदार के पति पर खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



मुख्यालय पहुंचे बारामाफी गांव के रामबहोरी, छत्रपाल, चुन्नीदेवी, माया देवी, तरुण यादव, रामसुमेर, प्रभुदयाल, जगरूप, राजा, नवल आदि ने बताया कि गांव की कोटेदार एक महिला है। उसके पति द्वारा खाद्यान्न उठान और वितरण में भारी घोटाला किया जा रहा है। कई महीनों से कार्डधारकों को नियमानुसार मिलने वाले गेहूं, चीनी चावल आदि का वितरण नहीं किया गया।

अंत्योदय कार्डधारकों को भी मनमाने रेट में सामान दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसका विरोध करने पर कोटेदार का पति झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एसपी से इस संबंध में कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उधर, बारामाफी गांव के ही रामसनेही, छत्रपाल, श्रीपाल, नत्थू आदि ने एसपी से ग्राम प्रधान की शिकायत की। आरोप लगाया कि प्रधान शराब के नशे में लोगों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें