फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के सर्वर रूम में लगी आग

Mon, 14 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थक्षेत्र सीतापुर की स्टेट बैंक शाखा में रविवार रात आग लगने से हड़कंप मच गया। तिमंजिली बिल्डिंग में सबसे नीचे स्थित बैंक के सर्वर रूम से धुआं निकलते देखकर मकान मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बिल्डिंग से लोगों को बाहर निकाला गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मैनेजर ने बताया कि कुछ दस्तावेज और मशीनें जल गईं हैं। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई है।
विज्ञापन


पुराना बस स्टैंड सीतापुर के पास संतोष गुप्ता के तिमंजिले भवन में एसबीआई की शाखा स्थित है। संतोष ने बताया कि उनके भाई शिवशंकर गुप्ता और मंगल गुप्ता ऊपरी मंजिल में रहते हैं। रविवार रात नौ बजे बैंक से धुआं निकलते देखकर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। अग्निशमन अधिकारी हलकाई प्रसाद दस कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे। सीतापुर चौकी प्रभारी नीरज यादव भी मौके पर गए।

पता चला कि बैंक के सर्वर रूम से धुआं निकल रहा है। धुएं की वजह से फायरब्रिगेड के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। बैंक मैनेजर अवधेश गुप्ता ने बताया कि सर्वर रूम में मशीनों, सीपीयू को नुकसान हुआ है। कुछ कागजात जले हैं, बैंक का कैश सुरक्षित है।  
विज्ञापन


बैंक में अलार्म नहीं बजा
मोहल्लेवालों ने बताया कि आग लगने के बाद बैंक का अलार्म नहीं बजा। बैंक में लगे अग्निशमन उपकरण भी बेकार थे। वहीं बैंक अधिकारियों ने सब सही होने का दावा किया। इस संबंध में अग्निशमन अधिकारी हलकाई प्रसाद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सरकारी बिल्डिंग में आग आदि से बचाव की व्यवस्था को लेकर उनका विभाग हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें