चित्रकूट। घायल दिव्यांग छात्र को जिला चिकित्सालय के परामर्शदाता ने एक यूनिट रक्तदान देकर जान बचाई।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का छात्र मुनेश कुमार (28) छह मार्च को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसके चलते उसका पैर टूट गया था। एंबुलेंस की मदद से मुनेश को जिला अस्पताल में भती कराया गया था। शुक्रवार को पता चला कि रक्त की आवश्यकता है। कहीं से उसके परिजनों को ए प्लस वीई रक्त नहीं मिल रहा था। इस दौरान जिला अस्पताल के आईसीटीसी के परामर्शदाता संदीप कुमार ने जिला अस्पताल में एक यूनिट रक्त देकर मुनेश की जान बचाई। जिस पर रक्तकोष प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह, परामर्शदाता शंकरदीन व अन्य स्टाफ के लोगों ने संदीप कुमार बधाई दी।