आदिवासी महिला ग्रामोद्योग सेवा संस्थान की सचिव और गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल ने शनिवार को पाठा क्षेत्र के गरीबों को कंबल बांटे।
उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि प्रशासन के नुमाइंदे कंबल वितरण और अलाव जलाने के नाम पर खानापूरी कर रहे हैं। बीहड़ों में बसे गांवों में कंबल वितरण नहीं किया जा रहा।
संपत पाल ने मानिकपुर के गोविंदनगर में सकरौंहा, चमरौंहा, कोटा कटैंला, ऊंचाडीह आदि तमाम पिछड़े गांवों के 150 पात्र गरीबों को कंबल बांटे।
उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि बीहड़ के तमाम गांवों में लोग ठिठुर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि उनकी मदद नहीं कर रहे।
मौके पर भागवत द्विवेदी, अशेष कादरी, गंगा विष्णु, कामता पाल, गीता देवी, नीलम आदि मौजूद रहीं।