फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: सरदार पटेल जयंती को समारोह के तौर पर मनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पटेल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि वह इस वर्ष भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाएंगे। जयंती को समारोह के रूप में मनाकर युवा पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर रविवार को मुख्यालय स्थित श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में बैठक हुई। इसमें 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की रूपरेखा बनी।
जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल व संरक्षक नत्थू राम पटेल ने कहा कि सरदार पटेल के अथक प्रयासों की बदौलत ही अखंड राष्ट्र का निर्माण हो सका है।
बीडी पटेल, कमलेश सिंह, अनुराग सिंह, गुरुदीन पटेल, दिलीप पटेल, उग्रसेन पटेल, आरडी सिंह, डॉ. राधेश्याम सिंह, ओपी सिंह, सुरेश सिंह, रमेश सिंह व मीडिया प्रभारी रतन पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें