फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की ढुलमुल नीति से हुआ मथुरा कांड

Mon, 06 Jun 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला,चित्रकूट
विज्ञापन
धरने को संबोधित करती प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री नीलिमा कटियार के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुख्यालय के पटेल तिराहे पर धरना दिया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि मथुरा कांड पर प्रदेश सरकार की ढुलमुल नीति का खुलासा हो गया है। प्रदेश सरकार के एक मंत्री की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए सवाल दागा कि मुख्यमंत्री सीबीआई जांच कराने से पीछे क्यों हट रहे हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि मथुरा के जवाहर बाग की कीमती जमीन पर प्रदेश सरकार की कृपा से ही कथित सत्याग्रही डेरा जमाए थे। दिनभर चले धरने के बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा। जिसमें मथुरा कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है।

इस मौके पर शिवशंकर सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, देव त्रिपाठी, शिवप्रसाद जायसवाल, डा.रणवीर सिंह चौहान, बद्री विशाल त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय, बृजेश पांडेय, रामप्रकाश मिश्रा, आनंद सिंह पटेल, महेश पटेल, जितेंद्र मोहन शुक्ला, सौरभ द्विवेदी, भागवत त्रिपाठी, विकास मिश्रा, नवल किशोर मिश्र और दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें