फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: संजय करवरिया बने अध्यक्ष मनोज महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद संजय करवरिया व महासचिव पद पर मनोज कंचनी की जीत हुई। उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों के परिणाम भी घोषित किए गए। शुक्रवार की दोपहर को शुरू हुई मतगणना में शुरु से दोनों पदों पर संजय व मनोज ने बढ़त हासिल की थी जो अंत तक बनी रही। दोनों का प्रतिद्वंद्वियों से एकतरफा मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद से संजय करवरिया ने 285 मत प्राप्त हुए। उन्होंने प्रतिद्वंदी सुरेश सिंह प्रभु को 89 मतों से परास्त किया। महासचिव पद पर मनोज कंचनी ने 147 मत पाकर प्रतिद्वंदी राजेश सिंह चौहान को 56 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद में शिव कुमार कुशवाहा को 216 मत मिले उन्होंने प्रतिद्वंदी मनमोहन चतुर्वेदी को 25 वोटों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आनंद मिश्रा ने 244 मत पाकर प्रतिद्वंदी शिव कुमार सिंह को दस मतों से हराकर विजय हासिल की।
देर शाम को परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लाद दिया। खूब मिठाई बांटी गई। जिला बार एसोसिएशन के हुए चुनाव के मतगणना का कार्य इल्डर कमेटी के चंद्रपाल पाल, चुनबाद प्रजापति, बिनीत पयासी, योगेश श्रीवास्तव, दमयंती देवी की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें