फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ की उतर जाएगी पैंट, दिखेगी सिर्फ सेवादल की टोपी : अजय राय

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की पैंट उतर जाएगी, कांग्रेस और सेवादल की टोपी ही नजर आएगी। उन्होंने कहा बात कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर में कही।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को स्वीकार किया कि सेवा दल के बंद कार्यक्रमों को फिर से शुरू किया गया है। चित्रकूट शिविर में शामिल होने के लिए गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर व बलिया समेत प्रदेश के कोने-कोने से कार्यकर्ता आए हैं। कहा कि गाजियाबाद, चंदौली के बाद चित्रकूट में तीसरे शिविर का आयोजन किया गया। इसके बाद सहारनपुर और लखनऊ में शिविर आयोजित किए जाएंगे। यूपी एमपी का बार्डर व प्रभु राम की नगरी होने से यहां पर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जांच टीम का पूरा सहयोग करेंगे। जांच टीम सरकार के दबाव में काम न करे। कमरे से कोई साक्ष्य नहीं मिटाए गए। भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति अब तो संघ प्रमुख भी समझ गए हैं। मस्जिद में मंदिर कितने दिन खोजेंगे, जनता सब समझ गई है। अगर अब यह नहीं बंद करोगे तो जनता बंद कर देगी।
विज्ञापन



संघ से सेवादल का कराएंगे मुकाबला
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में सेवादल को सक्रिय कर आरएसएस से मुकाबला किया जाएगा। लंबे समय से निष्क्रिय संगठन के पदाधिकारियों को हटाया जाएगा।
बताया कि सेवादल के सदस्यों को सक्रिय करने के लिए डेढ़ माह में तीन प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश को पूरब, पश्चिम, मध्य और बुंदेलखंड जोन में बांटा है। कहा कि संघ बंद कमरे में काली टोपी लगाकर देश को तोड़ने और नफरत की रणनीति बनाता है। सेवादल खुले मंच और खुले आसमान में सफेद टोपी लगाकर मौलिक अधिकार और देश की सुरक्षा की बात करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें