फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बालू ठेकेदार ने आठ करोड़ से अधिक की धनराशि नहीं की जमा

Sun, 16 Nov 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में खनिज मामले की समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने बालू-मौरंग के एक ठेकेदार पर 8.35 करोड़ की देनदारी पाई। जिस पर उन्होंने बकाया जमा कराने को संबंधित को नोटिस जारी करने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बालू मौरंग क्षेत्र 17.7100 हेक्टेयर के पट्टाधारक महोबा के 103 बड़ी हाट निवासी काशी कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रो. अखिलेश कुमार पर 8.35 करोड़ की देनदारी है। बावजूद इसके उसने बकाया धनराशि जमा नहीं की। ऐसे में बकाया राजस्व वसूली के लिए उन्होंने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बकाया धनराशि की अदायगी न करने पर फर्म मालिक के खिलाफ वसूली प्रमाण पत्र जारी कर संपत्ति कुर्क की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें