चित्रकूट। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावट की आशंका पर दूध, बर्फी, खोहा, मेथी और दाल के नमूने लिए।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी के निर्देशन में टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य वस्तुओं की जांच की। पुरानी बाजार कर्वी स्थित अभी स्वीट्स से खोहा का नमूना भरा।
छिवलहा मोड़ मऊ स्थित राजकुमार की दुकान से मिश्रित दूध का सैंपल लिया। बरगढ़ स्थित अजय की मिठाई दुकान से बर्फी और देऊधा रामनगर के दिलीप किराना स्टोर से अरहर दाल व मेथी के नमूने भरे। सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
अधिकारियों के मुताबिक अगर किसी नमूने में मिलावट या मानक से कम गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।