फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में मजदूर कम हुए, बढ़ेगी कामों की संख्या

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए हैं। टूटी व अधूरी सड़कों का काम तीन दिन में पूरा कराने की हिदायत दी। मनरेगा में कम मजदूरों पर चिंता जताई। कहा कि कामों की संख्या बढ़ाई जाए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना की भी समीक्षा की। राज्य वित्त और चौदहवें वित्त आयोग के स्वीकृत कार्यों की प्रगति बढ़ाने के लिए कहा। अपर जिलाधिकारी से कहा कि अधिशासी अधिकारियों से जवाब तलब किया जाए कि धनराशि होने के बावजूद रुचि क्यों नहीं ली गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास की प्राथमिक ता वाले कार्यक्रमों की कलक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा हुई। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी आशाओं को थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स ऑक्सीमीटर खरीद क र उपलब्ध कराएं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैपुरा के मुख्य भवन का निर्माण पूरा होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तकनीकी जांच कराकर हैंड ओवर की कार्रवाई करें।
छात्रवृत्ति को लेकर डीएम ने कहा कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर 24 जुलाई से आवेदन पत्र भराएं। ऑनलाइन क्लास शुरू कराई जाएं। डीसी मनरेगा से मजदूरों की कम संख्या की बाबत पूछा। कहा कि कार्यों की संख्या बढ़ाई जाए। विभाग मनरेगा कन्वर्जेंस के कार्यों की प्रगति बढ़ाएं।
विज्ञापन

सहायक अभियंता लघु सिंचाई को निर्देश दिए कि पुराने चेक डैम की मरम्मत करा लें। मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
अभियान चलाकर बनाएं पात्रों के राशन कार्ड
चित्रकूट। समीक्षा में गोशाला निर्माण की प्रगति धीमी मिली। जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जुलाई तक निर्माण पूरा कर लें। टेंडर प्रक्रिया कर नए काम शुरू कराएं। कन्या सुमंगला योजना की प्रगति बढ़ाई जाए। डीएम ने आयुष्मान भारत योजना को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि इसमें तेजी लाई जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी से कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाएं नहीं तो सख्त कार्रवाई होगी। जिला पूर्ति अधिकारी को अभियान चलाकर पात्रों के राशन कार्र्ड बनाने केे निर्र्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि खोह मानिकपुर की सड़क का निर्माण तीन दिन के अंदर पूरा करा लें। सड़कों के गड्ढे तत्काल भरवा दें। प्रभागीय वनाधिकारी से पौधरोपण की रिपोर्ट मांगी। कहा कि कोई भी पेड़ सूखना नहीं चाहिए। कहा, मेरी छत, मेरा पानी योजना में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें