फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : सपाइयों ने डा. लोहिया को बताया मार्गदर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई। साथ ही जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव की अध्यक्षता में डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह बहुमुखी प्रतिभा संपन्न थे। शिक्षक, लेखक व अर्थशास्त्री के साथ-साथ वह पत्रकार भी थे। उनका जीवन युवाओं के लिए मार्गदर्शन है। भाजपा सरकार डॉ. लोहिया के विचारों को समाप्त करने में लगी है।
महासचिव फराज खान ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र व संविधान विरोधी है। भाजपा केंद्र व प्रदेश में धर्म संप्रदाय के सहारे सत्ता में रहना चाहती है।
इस दौरान गुलाब खां, रुद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र यादव, मो. रसीद उर्फ चीनी, निजाम सिद्दीकी, मो. लतीफ, उमाकांत यादव, अमृतलाल यादव, आलोक चौहान, महेश यादव, जलाल सिद्दीकी, साहबलाल द्विवेदी, शेरा यादव, रामबाबू, शिवपूजन व भैरो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें