29 सीकेटीपी-11- सर्राफा दुकान पर जेवरात खरीदते ग्राहक।
= हल्के डिजाइन के सोने के जेवर भी बने पसंद, जिले में एक करोड़ के कारोबार का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। करवाचौथ पर सोने की चमक महंगाई पर भारी पड़ी। सोने का भाव 1.45 लाख रुपये तोला पहुंचते ही सराफा बाजार का ट्रेंड बदल गया। ग्राहकों ने भारी हार की जगह हल्के डिजाइन के जेवरों को तरजीह दी, तो चांदी की पायल-बिछिया की मांग अचानक बढ़ गई।
तिरुपति जेम्स एंड ज्वैलर्स के प्रोपराइटर अर्पित अग्रवाल ने बताया कि दुकान पर सोने के साथ चांदी की पायल, बिछिया के कई नए डिजाइन हैं। ग्राहक बजट के हिसाब से पसंद कर रहे हैं। लाला भैरव प्रसाद विष्णु प्रसाद सराफ के मालिक अतुल अग्रवाल ने कहा कि सोना महंगा होने से लोग 2-4 ग्राम के हल्के टॉप्स, चेन और अंगूठी ज्यादा ले रहे हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल के मुताबिक महंगाई से सोने की बड़ी खरीद घटी है, लेकिन चांदी ने कवर कर लिया है। जिले में करवाचौथ पर सोना-चांदी मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।