फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रसूताओं का भुगतान न करने पर दो का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने प्रसूताओं को भुगतान न करने पर दो कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने आकांक्षात्मक ब्लॉक में हेल्थ फीडबैक व राष्ट्रीय वेक्टर वार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम,आदि बिंदुओं की समीक्षा की। सीएचसी मऊ के डाक्टर की उपस्थित शत प्रतिशत न पाए जाने पर सुधार करने के निर्देश दिए। निजी चिकित्सालय में आशा द्वारा प्रसव कराए जाने को संज्ञान में लेकर नोटिस देने व कार्य न करने वाली आशा को हटाने के निर्देश सीएमओ को दिए। डीएम ने एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार को कहा कि दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने में शिकायत मिलती है, अगर दोबारा मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। प्रसव लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति ठीक ना पाने पर शिवरामपुर व पहाड़ी के वैम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि जब तक भुगतान न कराए तब तक इनका वेतन न दिया जाए।
बैठक में सीडीओ अमृतपाल कौर, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार, एमसीएच विंग खोह के सीएमएस डॉ. ओपी भास्कर, एसीएमओ डॉ. एमके जतारिया, डीपीओ पीडी विश्वकर्मा, जिला मलेरिया मलेरिया अधिकारी लाल साहब, बीएसए बीके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें