फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गैरहाजिर मिले तीन डाक्टरों का वेतन रोका

Thu, 11 Dec 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने 200 शैया अस्पताल सहित सीएचसी व पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिले तीन डाॅक्टरों के वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने सभी जगह ठंड से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक बीके वर्मा पहले सीएचसी शिवरामपुर पहुंचे। चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश सिंह मौजूद मिले। इसके बाद पीएचसी सीतापुर पहुंचे। यहां डॉ. गौरव जैदका मौजूद रहीं। फिर अर्बन आरोग्य मंदिर सीतापुर पहुंचे। यहां डॉ. अंशिका मरीजों को देखते मिलीं। तीनों जगह कमरों में ठंड से बचाव के लिए हीटर व कंबल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद 200 शैया मातृ एवं शिशु अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉ. रजिया बानो 24 अक्तूबर से अनुपस्थित मिलीं, इनके अलावा डॉ. महफूज आलम व डॉ. शिवचंद्र भी गैरहाजिर रहे। डॉ. इरा दुबे, कामना वर्मा चाइल्ड केयर अवकाश पर मिलीं। एलटी धीरेंद्र सिंह भी अवकाश पर मिले। साथ में मंडलीय शहरी सलाहकार डीपी सिंह, हेमंत कुमार, सीएमएस डॉ ओपी भाष्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन

खिड़कियों के शीशे टूटे मिलने पर लगाई फटकार
राजापुर। सीएचसी का सीएमओ डॉ भूपेश द्विवेदी ने निरीक्षण किया। अस्पताल में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। सीएचसी में 232 मरीजों का इलाज किया गया। वार्ड में भर्ती छह प्रसूताओं से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। 32 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। वार्डों में हीटर लगवाने के लिए कहा। वार्डों की खिड़कियों के शीशे टूटे मिले, जिनको सही कराने के निर्देश दिए। साथ ही गंदगी की तत्काल सफाई कराने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें