चित्रकूट। मतदाता पुनरीक्षण में फार्म फीडिंग शून्य होने पर 15 बीएलओ व सुपरवाइजरों का वेतन रोका गया है। साथ ही फार्मों की फीडिंग पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि विधानसभा 236 चित्रकूट में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम चल रहा है। इसमें फार्म-छह, सात व आठ की कई बूथों पर फीडिंग शून्य है। इससे बीएलओ व सुपरवाइजर की लापरवाही सामने आई है। इस पर सुपरवाइजर लेखपाल मनोज कुमार पाल, चंद्रेश सिंह, अनिल कुमार यादव, मयंक द्विवेदी, संदीप कुमार, अमन सिंह, अमित कुमार सिंह, भाष्कर शुक्ल, जय सिंह, लालबहादुर राम व संदीप कुमार हैं। साथ ही प्राथमिक विद्यालय सिकरी सानी के बीएलओ सौरभ चंद्र, चौरा के मजरा डहरिया पुरवा के बृजविलास सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरा उत्तरी भाग के धमेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय मुस्लिम पुरवा के राजेंद्र कुमार आर्या, ब्यास बन्ना के अजीत कुमार मिश्र, बनवारीपुर के सोमदत्त, ताम्रबनी के राजकरन, लूक के सूरजभान सिंह, अमिलिहा दक्षिण भाग के प्रदीप अवस्थी, सुदिनपुर के उमाकांत द्विवेदी, रौली कल्याणपुर के दिनेश कुमार अनुरागी, रसिन के मजरा भडिहाई के घनश्याम प्रसाद, खम्हरिया के रामेश्वर प्रसाद, अकबरपुर के मध्य भाग के सुरेश कुमार व पश्चिम भाग के श्रवण कुमार का वेतन रोका गया है।