फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सजा मंडप, लिए फेरे, हमसफर बने 91 जोड़े

Wed, 21 Feb 2024 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया(चित्रकूट)। समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत मानिकपुर क्षेत्र के सीपी गौतम महाविद्यालय देऊंधा रामनगर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद आरके सिंह पटेल, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सीडीओ अमृतपाल कौर आदि ने सामूहिक जोड़ों को दांपत्य जीवन की बधाई दी। जिसमें निर्धारित 98 जोड़ों के सापेक्ष 91 जोड़ों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 91 जोड़ों का सामूहिक विवाह गायत्री शक्तिपीठ के संचालक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी व सह आचार्यों कराया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि दांपत्य जीवन में प्रवेश करने व ईश्वर से उन सभी के सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। इस मौके पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल, अर्जुन शुक्ला, शक्ति प्रताप सिंह राजकुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह व रामजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें