चित्रकूट। लखनऊ में हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट कार्यक्र्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकूट जिले से 29 उद्यमी शामिल हुए। जिसमें 84 परियोजनाओं के लिए सांकेतिक भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से चित्रकूट में लिंक रोड बनाने सहित पर्यटन क्षेत्रों के विकास की बात रखी।
चित्रकूट जिले में बरगढ़ क्षेत्र में वरुण बेवरेज लिमिटेड के माध्यम से 496 करोड़ के प्रोजेक्ट संचालित करने के साथ ही शाहस्त्रभुज फूड प्रोडक्शन के द्वारा शहर के विकास नगर कालोनी के पास फूड प्रोड्क्स निर्माण, ऊर्जा स्रोत के अंतर्गत टुस्को लिमिटेड की ओर से 47 करोड़ की परियोजनाएं लगाई जाएंगी। लखनऊ में हुए कार्यक्रम में चित्रकूट जिले का नेतृत्व कर रही डॉ. सुधा सिंह ने बताया कि चित्रकूट जिले से 84 निवेशकों में 29 निवेशक पहुंचे हैं। जिसमेे उद्यमी योगेश जैन, रूपा अग्र्रवाल, विवेक अग्रवाल, किरन कुशवाहा, फूल सिंह आदि शामिल हुए।
योगेश जैन ने बताया कि श्याम समिति के माध्यम से जिले के उद्यमी योगेश जैन ने बताया कि बायोगैस सीएनजी लगाएंगे। उद्यमी नागरिक उड्डयन मंत्री नंदी गुप्ता से मिले हैं। जिन्होंने आश्वासन दिया कि चित्रकूट जिले में बहुत जल्द एयर पोर्ट लगाए जाएंगे।
दिखाया गया सीधा प्रसारण
चित्रकूट। लखनऊ में हुए ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का सीधा प्रसारण कार्यक्रम जिले के सीतापुर कस्बा के भजन संध्या में दिखाया गया। जिसमें चित्रकूट जिले में लगाए जाने वाले उद्योग की जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अरूण कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, कॉआपेरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, जिला उद्योग केंद्र के आयुक्त एसके केशरवानी, पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, प्रभागीय वनधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।