फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जयंती पर संत रविदास को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। संत रविदास की जयंती विभिन्न संस्थाओं सहित राजनैतिक दलों के नेताओं ने मनाई। जिसमें उनके किए गए कार्यो की सराहना की गई। बताया गया कि संत रविदास ने कर्म करने की प्रेरणा के साथ ऊं च नीच का भेदभाव नहीं करने के लिए कहते थे।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र के अशोह गांव में अभास महासंघ का कार्यक्रम हुआ। जिसमें उनके किए गए कार्यो की सराहना की गई। इस मौके पर धर्मेंद्र भाष्कर आदि मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी ने जिला कार्यालय में रविदास की जंयती मनाई। संत रविदास की तस्वीर में माल्र्यापण किया। इस मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, प्रखर पटेल, जगदीश यादव, विनय पाल व प्रिंस कुशवाहा व सोनपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी ने भी शहर के कैंप कार्यालय में संत रविदास की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि रविदास बहुत ही सरल संत थे। समाज के हर वर्ग के उन्नति के लिए प्रयास करते थे। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, अजीत कुमार मिश्रा, अजीत कुमार मिश्रा, चुनवाद प्रसाद, नत्थू प्रसाद सिंह, अरूण गुप्ता व भोला नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा भीम आर्मी ने ग्राम पंचायत बन्ना में संत रविदास की जयंती मनाई। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कामों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। जिला संयोजक संजय गौतम, सूरज गौतम, धीरज गौतम, अमित पटेल, जागेश्वर प्रसाद मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें