फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अतिक्रमण अभियान का साधु-संतों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
:- गौरिहार मंदिर परिसर में संतों ने जताया विरोध
विज्ञापन

फोटो न- 14
खोही।



खोही। धर्मनगरी क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण के लिए चलाया जा रहा अतिक्रमण अभियान अब मंदिरों की दीवारों तक पहुंच गया है। पीलीकोठी मार्ग के किनारे स्थित गौरिहार मंदिर की दीवार भी इस अभियान की जद में है, जिसे लेकर स्थानीय साधु-संतों में गहरा रोष है। मंदिर की दीवार को ढहाए जाने की आशंका के विरोध में बुधवार को साधु-संतों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की।







धर्मनगरी के एमपी क्षेत्र में चित्रकूट जानकीकुंड, पीलीकोठी सहित अन्य प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके तहत कई दिनों से अतिक्रमण हटाने का कार्य बुलडोजर की मदद से जारी है। इसी क्रम में पीलीकोठी मार्ग पर स्थित गौरिहार मंदिर की भवन की दीवार को भी सतना जिला प्रशासन द्वारा गिराए जाने की तैयारी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत सनकादिक महराज ने बताया कि संत समाज ने शासन-प्रशासन को कई बार पत्र लिखकर मठ-मंदिरों में तोड़फोड़ न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये मठ-मंदिर वर्षों से स्थापित हैं और इनमें किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन








अखिल भारतीय विरक्त मंडल के सचिव संत मदन गोपाल दास ने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि संत समाज के प्रति प्रशासन का रवैया उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मंदिरों के भवनों के साथ तोड़फोड़ की गई तो साधु-संत इसका कड़ा विरोध करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन के मौके पर संत रूपनारायण दास, सच्चिदानंद, राममनोहर दास, बलराम दास और माधव दास सहित कई अन्य संत मौजूद रहे। यह स्थिति क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण बहस छेड़ती है, जहाँ विकास कार्यों के नाम पर सदियों पुरानी आस्थाओं को चुनौती मिलती दिख रही है। साधु-संतों का यह विरोध आगामी दिनों में और भी तीव्र हो सकता है, यदि प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन

युवकों ने अतिक्रमण अभियान का किया विरोध
चित्रकूट।जिले के एमपी क्षेत्र के नगर परिषद चित्रकूट नयागांव के कुर्मीपुरवा मोहल्ले में अतिक्रमण अभियान चलाने का मोहल्ले के युवकों ने विरोध किया। आनंद पांडेय ने बताया कि मानक विहीन अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। कई अन्य युवकों ने भी विरोध किया। थानाध्यक्ष गिरजा शंकर वाजपेयी ने मौके पर समझाया, तब जाकर युवक माने। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें