फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल हो गये। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना अंतर्गत देवलचौरा गांव के पास बहिलपुरवा थाना अंतर्गत गौतमपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद अपनी रिश्तेदारी में सिंहपुर गांव गया था। लौटते समय उसकी बाइक देवल चौरा के पास अनियंत्रित होने से पलट गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। इसी तरह से बेड़ी पुलिया के पास बाइक चालक सुरेंद्र सिंह पुत्र करन सिंह निवासी सीतापुर पुलिया से टकरा गया। जिससे घायल हो गया। हेलमेट लगाए होने से सिर पर कम चोटें आईं हैं। वहीं कर्वी- मानिकपुर रूट के एचवारा गांव के पास साइकिल सवार मानिकपुर निवासी सुरेश शुक्ला पुत्र मोहन लाल शुक्ला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें