चित्रकूट/पहाड़ी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सांप के डसने से किसान और महिला की हालत खराब हो गई, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के सभापुर गांव के किसान रामचंद्र (42) पुत्र जौहरी लाल रविवार की शाम को खेत में सिंचाई कर रहा था। उसी समय सांप ने डस लिया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत हो गई।
वही मच्छली मंडी भैंरोपागा मोहल्ला निवासी मुनिया देवी (45) पत्नी मइयादीन को क्वेटरा सकरौली गांव में खेत में कार्य करते समय सांप ने डस लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में उनकी भी मौत हो गई।