फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्राम्य विकास के विशेष सचिव ने क्रय केंद्रों पर देखी गेहूं खरीद

Wed, 29 Apr 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 29सीकेटीपी 25 पहाड़ी उत्तरी क्रय केंद्र का निरीक्षण करते ग्राम्य विकास विभाग के विशेष स
विज्ञापन
चित्रकूट। ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव जय नाथ यादव ने जिले में गेहूं क्रय केंद्रों का जायजा लिया और वहां पर किसानों से खरीद हाल जाना। बाद में उन्होंने खरीद प्रक्रिया की समीक्षा कर अधिकारियों को किसानों से अधिक से अधिक गेहूं खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



उन्होंने राजापुर पीसीएफ, पहाड़ी पीसीएफ उत्तरी, खाद्य विभाग गल्ला मंडी कर्वी केंद्र, पीसीएफ कर्वी गल्ला मंडी केंद्र और भारतीय खाद्य निगम कर्वी मंडी केंद्र का दौरा किया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को केंद्रों पर ज्यादा इंतजार न करना पड़े। गेहूं की खरीद टोकन के आधार पर की जाए और किसानों के लिए छाया व पानी का इंतजाम रहें। खरीदे गए गेहूं को सुरक्षित गोदामों में रखने के भी निर्देश दिए गए।



कुछ किसानों ने बताया कि चकबंदी वाले गांवों में गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने चकबंदी अधिकारी से खसरा खतौनी का सत्यापन कराने को कहा। जिला खाद्य वितरण अधिकारी अविनाश झा ने बताया कि जिले में इस साल 17 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है।
विज्ञापन




अब तक 1224 किसानों से 5715 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। जिले में कुल 3615 किसानों का पंजीकरण हुआ है। किसानों को कुल 14.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान एडीएम चंद्रशेखर, एसडीएम अजय यादव और मंडी सचिव रामकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें