फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नदी किनारे बसे गांवों में चलाएं स्वच्छता अभियान

Sun, 19 Oct 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति और वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने की। उन्होंने निर्देश दिए कि नदी किनारे बसे गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए और लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से जागरूक किया जाए। सीडीओ ने रानीपुर टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रत्यूष कुमार कटियार को वन विभाग की टीमों के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थलों पर भंडारों के दौरान प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक और विद्यालयों में बाल पेंटिंग प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश भी दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें