बांदा। युवराज सिंह (पूर्व विधायक) ने फेसबुक वॉल पर पोस्ट कर बताया कि आयकर विभाग द्वारा बांदा में की गई छापामार कार्रवाई से मेरा कोई संबंध नहीं है और न ही मेरे यहां कार्रवाई हुई है। मेरे राजनीतिक विरोधियों ने यह अफवाह और भ्रामक खबर फैलाई है। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। राजनीतिक छवि धूमिल करने की मंशा से यह अफवाह फैलाई जा रही है। युवराज सिंह ने बताया कि वह पारिवारिक शादी में शामिल होने को कई दिनों परिवार समेत जनपद से बाहर हैं। कहा कि बिना सत्यापन के मेरा नाम इस प्रकरण में न जोड़ा जाए। (संवाद)