भगवान शिव की पूजा के लिए रामघाट पर उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : CHITRAKUTT
मऊ। मलमास माह में शिवालयों में जन कल्याण के लिए कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी आधार पर मऊ के टिकरा मोहल्ला स्थित मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक जारी है।
रूद्राभिषेक करा रहे पं. सत्यम कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मलमास माह मेें भगवान शिव की पूजा करने से बहुत लाभ होता है। ग्रहों को शांति मिलती है।
इस दौरान आयोजनकर्ता दिनेश द्विवेदी, मनोज बाजपेयी, पिंटू बाजपेयी, मोनू, राजेश त्रिपाठी, गिरजा शंकर, मनीशंकर, अभिलाष, संतोष, अंकित विकास, रमाशंकर त्रिपाठी व संतोष केसरवानी मौजूद रहे।
मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
खोह। धर्मनगरी के रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सभी को सोशल डिस्टिेंसिंग के नियमों के आधार पर मंदिर में प्रवेश दिया गया, लेकिन मंदाकिनी तट पर कोविड नियमों की अनिवार्यता कहीं नहीं दिखी।