फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीएपी के लिए कई केंद्रों में हुआ बवाल, महिला घायल

Fri, 26 Sep 2025 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

सार

चित्रकूट के विभिन्न खाद वितरण केंद्रों पर डीएपी खाद को लेकर भारी भीड़ व झगड़े हुए। लाइन में धक्का-मुक्की से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। प्रशासनिक अव्यवस्था और खाद की कमी से किसानों में नाराजगी है।
विज्ञापन
फोटो 25 सीकेटीपी-10- परिचय- खाद के लिए मानिकपुर के केंद्र के बाहर लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट। डीएपी खाद वितरण के दौरान कई केंद्रों पर बृहस्पतिवार को हंगामा हुआ। खाद लेने के लिए किसान आपस में ही झगड़ते रहे। मानिकपुर नगर सोसाइटी में लाइन में खड़ी बुजुर्ग महिला लीलावती धक्का-मुक्की और गर्मी के चलते बेहोश होकर गिर गईं, जिससे उसकी कमर और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


डीएपी लेने के लिए इन दिनों केंद्रों में भीड़ और मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। सुबह से ही लंबी लाइनें लगी थीं। कर्वी सहकारी सोसाइटी में जैसे ही सचिव ने गेट खोला, पहले खाद लेने की होड़ में किसानों के बीच आपसी विवाद हो गया और वे एक-दूसरे को गाली-गलौज करने लगे। कुछ किसानों ने मामला शांत करने की कोशिश की।

पहाड़ी, ऐंचवारा, सरैंया आदि केंद्रों में भी लंबी लाइनें लगी रहीं। खाद देर से मिलने के कारण किसानों और केंद्र के सचिवों के बीच अक्सर बहस होती रही। खोही केंद्र में आए किसान कल्लू प्रसाद, संजय चुनकावन, शिव नरेश, दीपक, रमेश प्रसाद और लालराम ने बताया कि केंद्रों में पर्याप्त खाद प्रशासन की ओर से नहीं भेजी जा रही है। प्रत्येक केंद्र में 1,000 से अधिक किसान लाइन में थे, जबकि केवल 500 बोरी डीएपी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


सड़क और प्रशासनिक समस्याएं
राजापुर क्षेत्र के सरधुआ केंद्र तक जाने वाली सड़क बाढ़ के कारण खराब हो गई, जिससे ट्रक केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। घुरेटनपुर केंद्र और भौंरी, बरगढ़ केंद्र में भी खाद की कमी रही। कई केंद्रों में पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने के कारण विवाद बढ़ते रहे।

सहकारिता विभाग के उपायुक्त राजेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 20 केंद्रों में खाद वितरित की गई, प्रत्येक केंद्र में 500 बोरी भेजी गई। पुलिस तैनाती के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।

फोटो 25 सीकेटीपी-10- परिचय- खाद के लिए मानिकपुर के केंद्र के बाहर लगी भीड़। संवाद

फोटो 25 सीकेटीपी-10- परिचय- खाद के लिए मानिकपुर के केंद्र के बाहर लगी भीड़। संवाद

फोटो 25 सीकेटीपी-10- परिचय- खाद के लिए मानिकपुर के केंद्र के बाहर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें