फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरूषों के सपनों को पूरा कर रहा आरएसएस, मुख्य अतिथि बोले, संघ युवाओं को राष्ट्र के लिए तैयार करता है संघ

विज्ञापन
फोटो- 5- आरएएस के कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री, विधायक व अन्य संघ कार्यकर्ता - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संगम कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शहर के खेल स्टेडियम में किया गया। इसमेें जिले की कुल 73 शाखाओं के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रचारक पूर्वी उत्तर प्रदेश अनिल कुमार ने संबोधन में कहा कि संघ राष्ट्र सेवा के लिए युवाओें को तैयार करता है। आज भारत ही नहीं विश्व के सभी देश संघ के कार्यों को बहुत ध्यान से देख रहे हैं। स्वामी विवेकानंद जैसे कई महापुरुषों ने भारत को विश्वगुरू बनाने का जो सपना देखा था, संघ उसी काम में जुटा है।
आज संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयं सेवी संगठन है। भारत माता की जय करें व समाज वंचित क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें। शाखा शरीर एवं बुद्धि दोनों को सबल बनाने का काम करता है। शाखा के जो भी शरीरिक व बौद्धिक कार्यक्रम होते हैं। जिनसे समाज मेें संस्कार का प्रसार होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम मेें सामूहिक प्रार्थना व शाखा संगम कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रांत सह संघ चालक विरेंद्र कुमार चतुर्वेदी, भालेंदु सिंह, जिला प्रचार प्रमुख अंबरीष राय, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आर के सिंह पटेल, विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल, अतुल प्रताप सिंह, विपुल प्रताप, रणवीर सिंह, शिवशंकर सिंह, तीरथ तिवारी, सुशील द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें