फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप हाउस के आपरेटर को बांध लूट ले गए मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। जल संस्थान मानिकपुर के काली घाटी स्थित पंप हाउस में बुद्धवार की रात बदमाशों ने आपरेटर को बंधक बनाकर लूटपाट कर दी। मौके पर पुलिस व बिजली विभाग के जेई पहुँच कर ऑपरेटर से पूछताछ करने के बाद जाँच शुरू की कर दी है पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन

पंप हाउस के आपरेटर रोहित कुमार ने बताया कि वह पंप हाउस के अंदर लेटा हुआ था तभी बदमाशों ने उसके ऊपर तमंचा लगा उसकी आंख में पट्टी एवं रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोरों ने ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसका तेल व सामान लूट लिया। तीन घंटे तक बदमाश मौजूद रहे। उनके जाने पर किसी तरह पैर खोल कर पास में मौजूद गोशाला के चौकीदार श्यामलाल से जाकर हाथ खुलवाकर जलसंस्थान के जेई मुलायम सिंह को फोन किया लेकिन काल रिसीव नहीं हुई, पुलिस को सूचना दी। इधर जानकारी पर पहुंचे जेई रविकांत अनुरागी ने बताया कि इसके पूर्व में 26 सितंबर को घाटी के नीचे पोखरीपुरवा के पंप हाउस में भी यही वारदात हुई थी, जिसकी एफ आईआर थाने मे दर्ज है। पुलिस ने वारदात करने वालों के एक साथी को पकड़ भी लिया है उससे पूछताछ कर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें