फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सभी रोडवेज बसों का शुरू होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सोमवार 1 जून जिले में रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। सभी रूट में बसें चलेंगी। बसों के संचालन के लिए रोडवेज डिपों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज बसों में मास्क लगाने वाले यात्री को हाथ धुलाकर बैठाया जाएगा। पहले की तरह ही किराया वसूला जाएगा।
विज्ञापन

बांदा डिपों के एआरएम परमानंद ने बताया कि 1 जून से रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। बांदा डिपो से चलने वाली बसें जो पहले विभिन्न रूटो में चलती थी अपने निर्धारित समय पर चलेगी। यदि 51 सीट की बस है तो 51 सवारी व 48 सीट की बस है तो 48 सवारियां बैठेगी।
बस में किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा नहीं करने दी जाएगी। बसे बंादा, चित्रकूट जिले के अलावा अन्य जिलों के लिए भी जाएगी। बताया कि बस में बैठने के पहले यात्रियों को मास्क लगाना जरूरी है। सभी के हाथ धुलाएं जाएंगे। बसों को भी सेनटाइज करनेे की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि बांदा रोडवेज डिपों में 129 रोडवेज बसे है जिसमें चार बसे जनरथ की है। सभी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें