फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गड्ढों में सड़क, जान जोखिम में डालकर सफर

विज्ञापन
फोटो 12 सीकेटीपी 03 कर्वी-राजापुर हाईवे पर गड्ढों के बीच निकलते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। कर्वी-राजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 731 की हालत बेहद जर्जर हो गई है। इस 34 किलोमीटर लंबे मार्ग पर हर एक किलोमीटर में दस से अधिक गड्ढे हैं, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। खासकर पहाड़ी कस्बा क्षेत्र में सड़क पर डामर लगभग गायब है और केवल धूल उड़ रही है।
इस मार्ग से पचास से अधिक गांवों के लोग प्रतिदिन तहसील व जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। छात्र-छात्राएं, किसान, व्यापारी और मरीज इसी सड़क का उपयोग करते हैं। मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस को भी झटके लगते हैं, जिससे मरीज की हालत बिगड़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

अमावस्या मेले के दौरान हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन भी इसी मार्ग से हुआ, लेकिन तब भी गड्ढे नहीं भरे गए। सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। कार, बस और ट्रक जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों को भारी कठिनाई होती है। धूल उड़ने से दुकानदारों और राहगीरों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और सामान खराब होने जैसी परेशानियां हो रही हैं। रात में तो दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।कस्बे के दिलीप, अनीत और चुनकउना ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई, केवल आश्वासन मिला है। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से जल्द से जल्द गड्ढे भरकर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


रामवन गमन मार्ग का निर्माण चल रहा है। जिस कारण 44 स्थानों पर सड़क की खोदाई कर पाइप डाला गया है। पहाड़ी में बाईपास का निर्माण चल रहा है। पहाड़ी कस्बा के अंदर के गड्ढों को भरवाया जाएगा।
- नितिन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रयागराज।

फोटो 12 सीकेटीपी 03 कर्वी-राजापुर हाईवे पर गड्ढों के बीच निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें