मऊ (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के मवई कला बरवार संपर्क मार्ग पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों के लिए अस्थायी रास्ता मिट्टी और गिट्टी डालकर बनाया गया था, जो बारिश से बह गया।
इससे पांच गांव के ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है। मजबूरी मेंं पांच किमी दूर रास्ते से आ-जा रहे हैं। मवई कला बरवार संपर्क मार्ग पर कौशकी नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों के निकलने के लिए अस्थायी रपटा मिट्टी डालकर बनाया गया है। मंगलवार की शाम तेज बारिश से मिट्टी बह गई। इससे ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है।
मवईकला गांव के प्रधान प्रतिनिधि विमलेश बरवार गांव के उदित नारायण, अंजनी, दीपक ने बताया कि ग्रामीणों के निकलने के लिए बनाए गए अस्थायी रास्ते पर मात्र मिट्टी ही डाली गई। तेज बारिश होने से रपटे की मिट्टी बह गई। अब निकलना मुश्किल हो गया।
रास्ता बंद होने के कारण स्कूल के बच्चे नहीं जा पा रहे है। एंबुलेंस तक नहीं जा पा रही है। इससे समस्या हो रही है। मजबूरी में पांच किमी दूर ग्रामीणों को जाना पड़ता है। इससे मवई कला,बरवार, भिखी का डेरा, भैरमबाबा पुरवा सहित अन्य गांव के निवासी प्रभावित हैं।