फोटो-6- राजापुर तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस पर जनशिकायतों का निस्तारण करते डीएम शेषमणि पा
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर। राजापुर के तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जनशिकायतों का निस्तारण किया। खासकर पेयजल समस्या और भूमि विवाद संबंधी मामलों का निस्तारण कराया गया। अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उपस्थित न होने पर जवाब तलब करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों की टीम गोशाला संचालन, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, मनरेगा का कार्य, ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य आदि जो बिंदु निरीक्षण के लिए दिए गए हैं उनका निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अरविंद कुमार को निर्देश दिए कि कर्वी-राजापुर व कर्वी-गनींवा-राजापुर की सड़क पर बहुत गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों को तत्काल गड्ढामुक्त कराया जाए। परियोजना प्रबंधक जल निगम राजेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि जिन पेयजल योजनाओं में आंशिक कमियां हैं उनका तत्काल सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। जनपद में कहीं पर पेयजल की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप जिलाधिकारी राजापुर राहुल विश्वकर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश आदि मौजूद रहे।