चित्रकूट। जिले के पांच ब्लाक में कुल 956 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू है। जिसमें कुल 1092 पर्चे दाखिल हुए फिर जांच में 21 पर्चे रद्द कर दिए गए हैं।
रविवार को नामांकन में मऊ ब्लाक से 129, कर्वी सदर ब्लाक से 295, रामनगर से 146, पहाड़ी से 271 और मानिकपुर ब्लाक से 251 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। नामांकन का रविवार को अंतिम दिन था। एडीएम जीपी सिंह ने बताया कि नामांकन के बाद प्रपत्रों की जांच की प्रक्रिया की गई। जिसमें सदर कर्वी ब्लाक से सात, मऊ से तीन, रामनगर से दस व पहाड़ी से एक नामांकन अपूर्ण होने पर रद्द किये गये हैं। मानिकपुर के सभी पर्चे सही मिले हैं। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत सदस्यों की इन सीटों पर कोई नामांकन न हो पाने से चुनाव नहीं हो पाया था। संवाद