फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रींवा ने कानपुर को हराकर जीता फाइनल

विज्ञापन
फोटो- 12- चित्रकूट चैलेंज कप जीतने पर विजेता ट्राफी के साथ रीवा की टीम के खिलाड़ी - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रोमांचक रहा। कानपुर व रीवा के बीच मुकाबला अंतिम ओवर तक चला। आखिर में कसी गेंदबाजी के चलते रीवा ने दस रन से कानपुर को हराकर चित्रकूट चैलेंज कप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को चित्रकूट चैलेंज कप के फाइनल में कानपुर ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बारिश के चलते मैदान गीला होने से मैच दस दस ओवर का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रींवा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 101 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज सागर ने ताबडतोड़ 34, प्रशांत 16, आशीष 26 व अमित मिश्रा ने 11 रन का योगदान दिया। कानपुर के गेंदबाज आशीष, प्रशांत और साकेत ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम दस ओवर में छह विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। इस प्रकार रीवा ने दस रनों से मैच जीतकर कप पर कब्जा किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, अशोक गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, नगर पालिका के निरीक्षक कमलाकांत शुक्ल , विजय प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा, रमाशंकर शर्मा व कमलेश कुमार ने विजेता रीवा टीम को ट्राफी व 31 हजार रुपए तथा उप विजेता कानपुर टीम को ट्राफी के साथ 15 हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया है। मैन ऑफ द सीरीज रीवा के आशीष, मैन ऑफ द मैच सागर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें