चित्रकूट। सुरेंद्र पाल ग्रामोदय खेल मैदान में प्रयागराज व रीवा की टीमों के बीच मैच हुआ। प्रयागराज ने रीवा को 23 रनों से हरा दिया।
पहले दिन प्रयागराज व रीवा की टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रीवा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 147 रन बनाए। पुष्पेंद्र ने 35 व मनीष ने 25 रनों का योगदान दिया। प्रयागराज की ओर से अमन ने तीन विकेट लिए। जबाव में उतरी प्रयागराज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। इस प्रकार रीवा की टीम ने 23 रनों से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रीवा की जीत में 14 रन देकर प्रयागराज के चार खिलाड़ियों को आउट करने वाले शुभम गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह व पूर्व सांसद बांदा-चित्रकूट भैरों प्रसाद मिश्र रहे।