फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में भरने होंगे 13 रिटर्न

Fri, 14 Jul 2017 11:26 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
gst - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। देश भर में लागू जीएसटी को लेक र चल रही भ्रंातियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। जिले के व्यापारियाें को जानकारी देने के बाद वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने बताया कि इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। नियमों की जानकारी होने पर यह प्रक्रिया बेहद आसान व सस्ती होगी।
      जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने वाणिज्य कर अधिकारी मचल सिंह की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को बताया कि जीएसटी में कई तरह की भांतियां फैलाई जा रही हैं। इसमें साल भर में 12 मासिक व एक वार्षिक रिटर्न भरना होगा। 200 रुपये से अधिक के लेनदेन का बिल काटना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है जिसका कोई शुल्क नहीं है। सारे काम इंटरनेट से ही होंगे। इसके बाद पत्रकारोें ने वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों की मनमानी और कालाबाजारी कराने में सहयोग करने के मामले उठाए। जिस पर नाराज डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें सुधार किया जाए। किसी व्यापारी को बेवजह परेशान करने की शिकायत मिली को अधिक ारियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नोडल अधिकारी करेंगे व्यापारियों के साथ बैठक
चित्रकूट(ब्यूरो)। जीएसटी से जुड़े मामलों को समझाने के लिए प्रदेश सरकार के नोडल अधिकारी डॉ.बलकार सिंह शनिवार को मुख्यालय आएंगे। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश शासन के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के विशेष सचिव डॉ.बलकार सिंह शनिवार को पूृर्वांह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमेें वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें