फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से रिटायर्ड फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरैंया (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ऐंचवारा गांव में शुक्रवार की सुबह एलटी विद्युत लाइन से करंट लगने पर रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई।
विज्ञापन

ऐंचवारा गांव के रिटायर्ड फौजी राधेश्याम मिश्रा (58) के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके घर की लाइट अचानक खराब हो गई। इसकी जानकारी होने पर वह घर की लाइट ठीक कर रहे थे। अचानक घर के बाहर से आई विद्युत लाइन से उनका हाथ छू गया, तार कटी होने पर करंट की चपेट में आ गए। झटके के साथ गिरकर बेहोश हो गये। परिजन आनन फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक पुत्र, पांच पुत्रियां, पत्नी मुन्नी देवी रो-रो कर बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें