फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस विशेष: आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में लिया हिस्सा, आज परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा

Tue, 26 Jan 2021 01:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी दीनदयाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट के तरौंहा मोहल्ला निवासी दीनदयाल करवरिया किसान होते हुए भी देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में कूद पडे़ थे। स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने पर उनको छह माह की सजा भी हुई थी। उनके जज्बे की आज भी सराहना की जाती है।
विज्ञापन


वहीं उनके परिवार के सदस्य इस समय आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे हैं। दीनदयाल करवरिया आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी की उपाधि दी थी। उन्हीं से प्रेरणा लेकर तरौंहा के कई युवकों ने भी देश की आजादी के लिए संघर्ष किया।

लेकिन आज स्वतंत्रता सेनानी दीनदयाल के परिवार के सदस्य आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं। उनकी मौत के बाद पत्नी राजेश्वरी देवी को मिलने वाली पेंशन से घर चलता था, लेकिन उनकी भी मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन


दो पुत्र शिवशंकर करवरिया व गणेश शंकर करवरिया हैं। इसमें गणेश मूकबधिर हैं और शिवशंकर खेती कर परिवार का पालन करते हैं। शिवशंकर के दो पुत्र जितेंद्र व अनिल हैं। खेती के सहारे ही किसी तरह उनका परिवार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें