फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के घर हमले के मामले में पांच पर रिपोर्ट

Fri, 03 Oct 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रेलवे स्टेशन रोड स्थित जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के आवास पर बम से हमले के मामले में सदर कोतवाली में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरु कर कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने बताया कि 30/1 की देर रात दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनके घर पर बम से हमला किया। बम उनके गेट पर फटा और कार क्षतिग्रस्त हुई थी। कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका भवन निर्माण को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। इन्हीं आरोपियों ने हमला कराया है। इसमें एक स्कूल संचालक व दो मीडियाकर्मी बताए गए हैं।
इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा है। शहर कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दो अज्ञात के अलावा स्वप्निल अग्रवाल, संजय सिंह व निरंजन पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। हमलावर कहां से आए और किससे मिले इसके कुछ सुराग मिले हैं। पड़ताल हो रही है। किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें