संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर। थाना क्षेत्र के कारखाना मोहल्ले में जमीन के विवाद में दो परिवारों के बीच मारपीट में एक भाई राजबहादुर की मौत होने के दूसरे दिन पूरा मोहल्ला गमजदा रहा। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजनों ने राजापुर में अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने दूसरे भाई राजाराम सहित उसके छह पुत्र व दो भतीजों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिसमें पुलिस ने राजाराम समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन मारपीट में घायल होने पर इनका भी इलाज चल रहा है। उधर राजाराम की ओर से मृतक राजबहादुर के पुत्र मनीष के खिलाफ भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बुधवार को राजापुर के कारखाना मोहल्ले में सोनी सोनकर के यहां दावत चल रही थी। भोजन के दौरान राजाराम व उसके भाई राजबहादुर के बीच कस्बे में ही खाली पडे़ एक प्लाट को लेकर विवाद होने लगा। मारपीट होने से एक दर्जन से अधिक परिवार के सदस्य घायल हो गए थे। राजबहादुर सोनकर पुत्र झल्लर की मौत हो गई थी। घटना के दूसरे दिन मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पुत्र श्रीकेशन ने बताया कि जबरन जमीन में दादा राजाराम कब्जा कर रहे थे। जिसको रोकने पर उनके पिता राजाराम की हत्या कर दी। उसके भाई मनीष सहित अन्य को लाठियों से पीटा। पिता मजदूरी करते थे। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले में राजाराम पुत्र झलरा उसके पुत्र मूरत, राजेश,बबलू व नाती हरिकेश सहित दूसरे पक्ष के मनीष कुमार पुत्र राजबहादुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।