फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ई स्टोर के लिए धोखाधड़ी करने पर सीएमडी समेत 11 पर रिपोर्ट

Sat, 08 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । शहर में ई-स्टोर स्थापित करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली नोएडा की एक कंपनी के 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। शुक्रवार को यह मामला अपराध अनुसंधान शाखा के पास भेजा गया है। मामले की जांच शुरु हो गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उससे पांच-पांच लाख रुपये कर कुल 25 लाख रुपये जमा कराए गए लेकिन एग्रीमेंट के हिसाब से भुगतान नहीं मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे एक फर्जी कंपनी मान रही है। जो फर्जी पंजीयन कराकर लोगों के साथ ठगी करती है।
विज्ञापन

श््राहर के गांधीगंज निवासी प्रतीक गुप्ता ने बताया कि एक कंपनी के प्रस्ताव पर उसने पांच बार में 25 लाख रुपये जमा किया। कंपनी को 1500 स्क्वायर फीट की प्रापर्टी देनी थी। जिस पर भवन स्वामी प्रतिभा गुप्ता ने 20 लाख खर्च कर ई-स्टोर बनवाया। कंपनी ने 50 हजार रुपये मासिक किराये का किरायानामा भी दिया। प्रपोजल एग्रीमेंट व रेंट एग्रीमेंट के अनुसार कंपनी से उसे एक लाख रुपये महीने मिलना था।
कंपनी ने 11 माह बीतने के बाद केवल 50 हजार मासिक किराया ही दिया। कई बार संपर्क किया लेकिन कंपनी के अधिकारियों से संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद वह नोयडा गया और जानकारी की तो पता चला कि कंपनी के लोग लगभग पांच हजार करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने सीएमडी फैजान खान, नाजिया खान, समशाद खान व मुकेश त्यागी (सभी निदेशक), संदीप कुमार (आपरेशन हेड), जितेंद्र यादव, उस्मान घानी, पंकज कुमार, संजय सिंह, कृष्णा शर्मा, उस्मान खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल ने बताया कि मामले को अपराध अनुसंधान शाखा को हस्तांतरित किया गया है। इस शाखा ने जांच शुरु की है। अबतक मिली जानकारी के अनुसार यह एक फर्जी कंपनी कुछ लोगों ने बनाई थी जो लोगों को गुमराह कर ऑनलाइन धोखाधड़ी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें