फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: निलंबित बिजली कर्मी के खिलाफ 13.86 लाख रुपये गबन की रिपोर्ट

Sun, 16 Nov 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निलंबित बिजली कर्मी के खिलाफ 13.86 लाख रुपये गबन करने की रिपोर्ट बबेरू कोतवाली में दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजली वितरण खंड बबेरू में तैनात अधिशासी अभियंता अमित कुमार पाल ने कोतवाली बबेरू में दी तहरीर में बताया कि 33 केवी बिजली उपकेंद्र उपखंड अधिकारी कार्यालय में तैनात टीजी टू कर्मी घनश्याम आदिवासी ने जुलाई 2025 में उपभोक्ताओं से 14 लाख 90 हजार 498 रुपये राजस्व वसूली की थी। उसने एक से 22 जुलाई तक मात्र एक लाख तीन हजार 840 रुपये बैंक के खाते में जमा किए थे। शेष 13 लाख 86 हजार 658 रुपये जमा नहीं किए।
विज्ञापन

इस प्रकरण में जांच की गई तो संबंधित आरोपी ने रिलाइजेशन शीट व बैंक जमा पर्ची मिलान के लिए प्रस्तुत नहीं की गई। जिस पर घनश्याम को 31 जुलाई को निलंबित कर दिया गया था। जिस पर बबेरू कोतवाली में शनिवार को आरोपी कर्मी के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि अधिशासी अभियंता की तहरीर पर आरोपी कर्मी के खिलाफ गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें