फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कार में मिले मानव अवशेष मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के सिकरी अमान गांव के पास सडक़ किनारे जली कार में मिले मानव अवशेष, गैस सिलिंडर फटने से पिछला हिस्सा उड़ा मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंधवनिया निवासी गिरजाशरण सिंह ने तहरीर में बताया कि कार उनके दामाद की है। उसमें मृत मिले युवक दामाद हो सकते हैं अथवा नहीं हो सकते हैं। किसी घटना को अंजाम दिए जाने की भी आशंका जताई है। डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कंधवनिया निवासी गिरजाशरण सिंह राजापुर थाने पहुंचे। तहरीर में बताया कि सोमवार को तडक़े सिकरी गांव के सडक़ किनारे जली अवस्था में मिली कार उनकी बेटी हेमा के पति रींवा निवासी सुनील सिंह की है। जिसमें विस्फोट हुआ है। कार लेकर उसके दामाद आए थे। कार में मानव अवशेष मिले हैं।
पोस्टमार्टम से भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वह अवशेष उसके दामाद के हैं या नहीं। इसके बाद भी कई मिले सबूत से लगता है कि अवशेष उसके दामाद का ही हो सकता है। कोई घटना किसी के द्वारा कारित भी कराई जा सकती है। इस घटना की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, डीएनए टेस्ट के लिए सुनील के परिजनों के भी सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें