फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्चों के साथ अशर्ीलता करने के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। घर आने वाले रिश्तेदार के मासूम बालक-बालिका के साथ अश्लीलता करने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमेें नामजद शिकायतकर्ता की पत्नी भी शामिल है। आरोप है कि मुख्य आरोपी सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव के घर में पारिवारिक रिश्ता होने पर अक्सर आता जाता था। इस घर की महिला से अवैध संबंध भी बनाये साथ ही महिला के बच्चों के साथ भी कई बार अश्लीलता की। बच्चोें ने अपने पिता से जब यह बताया तो हैरान पिता ने आरोपी रिश्तेदार समेत अपनी पत्नी के खिलाफ छेड़खानी, अश्लीलता व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी ने बताया कि वह सूरत में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी व एक बेटी व एक बेटा गांव में रहते हैं। नवंबर माह में जब सूरत से लौटकर गांव पहुंचा तो उसके दोनों बच्चों ने अपनी मां व अक्सर घर आने वाले एक रिश्तेदार की करतूत बताई तो वह हैरान रह गया। एक सप्ताह पूर्व इस मामले की पूरी जानकारी पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दी थी। मंगलवार को तहरीर के आधार पर आरोपी व महिला के खिलाफ कोतवाली में पॉक्सो एक्ट व अश्लीलता करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल अरुण पाठक ने बताया कि इसमें महिला आरोपी शिकायतकर्ता की पत्नी है। जिसमें बताया गया है कि पत्नी के भी आरोपी से अवैध संबंध थे। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बच्चोें के बयान दर्ज कर आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें