फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आतिशबाजी कंपनी के संचालक और व्यवस्थापक समेत 15 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव कार्यक्रम के दौरान हादसे में चार की मौत के मामले को सीएम योगी आदित्य नाथ ने गंंभीरता से लिया है। एडीजी को निर्देश दिए कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जाए। सदर कोतवाली में आतिशबाजी कंपनी के संचालक व व्यवस्थापक समेत 15 के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आतिशबाजी स्थल पर हादसे में चार की मौत हुई है। इस संबंध में कार्यक्रम में आतिशबाजी का काम कराने वाली इंदौर की डोंप कंपनी के संचालक व व्यवस्थापक मुंबई के हर्ष कामदार व इंदौर के पंंकज जाट समेत 15 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके खिलाफ धारा 286, 336,338, 304 आईपीसी व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज है। कोतवाल ने बताया कि इस कंपनी के छह लोगों को कोतवाली में पूछताछ के लिए बैठाया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने शोक भी जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें