फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भरतकूप तिराहे की बदहाल सड़क की मरम्मत

विज्ञापन
फोटो 23 सीकेटीपी 27 हाईवे पर गड्ढे भरती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। गड्ढा मुक्त सड़क के दावों के बीच भरतकूप तिराहे की बदहाल सड़क ने पोल खोल दी थी। शिकायत के बाद शुक्रवार से मरम्मत शुरू हो गई। दिवाली पर लाखों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

भरतकूप तिराहा कर्वी, चित्रकूट और बांदा को जोड़ने वाला सबसे व्यस्त मार्ग है। रोज 250-300 ट्रक, 500-700 कारें और 1500 से अधिक बाइकें गुजरती हैं। बड़े-बड़े गड्ढों से वाहन चालक परेशान थे। ई-रिक्शा पलटने और बाइक सवारों के गिरने की घटनाएं आए दिन हो रही थीं। बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए थे।
दिवाली पर्व पर चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। बांदा की ओर से आने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में बदहाल सड़क से जाम और हादसों का खतरा बढ़ गया था। स्थानीय नागरिक ज्ञानेंद्र कुमार और पुष्पेंद्र गुप्ता ने दिवाली से पहले सड़क की मरम्मत की मांग उठाई थी। संज्ञान में लेते हुए एनएचएआई के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन लगाकर गड्ढों को भरवाने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन



वर्जन
दिवाली से पहले मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। मरम्मत कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। - अखंड सिंह, सहायक अभियंता, एनएचएआई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें