फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाबों पर हुए अतिक्रमण हटाएं- डीएम

Sat, 16 Jul 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
रैपुरा थाने में शिकायत का निस्तारण करतीं डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार को थाना दिवस पर लगभग दो दर्जन शिकायतें आईं। ज्यादातर भूमि विवाद के मामले होने पर राजस्व कर्मचारियों के साथ निस्तारण कराने के लिए पुलिस टीम संबधित गांव भेजी गई।
विज्ञापन


रैपुरा थाने में डीएम मोनिका रानी के साथ एसपी केके चौधरी ने शिकायतों का निस्तारण किया। कुल 9 शिकायतें मिलीं। सभी भूमि विवाद की होने के कारण डीएम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर सभी विवाद निपटाएं जाएं। खासकर तालाबों पर हुए अतिक्रमण को हर हाल में हटवाएं। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाएं। इसके  बाद उन्होंने रैपुरा थाने का निरीक्षण किया। विद्युत बचत के लिए एलईडी बल्ब का प्रयोग करने और नई वायरिंग कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें