फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म-जाति से ऊपर उठकर करें मतदान

Wed, 11 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन करते मंडलायुक्त मुरलीमनोहर लाल व डीएम मोनिका रानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत चल रही प्रदर्शनी का निरीक्षण बुधवार को मंडलायुक्त ने किया। बाद में तीन दिन तक चली पोस्टर प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



मुख्यालय के श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज परिसर में मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों से लोग जागरूक होते हैं। इससे मतदान के प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होती है। छात्र-छात्राएं अपने परिवार व पड़ोस के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।


मतदाता धर्म, जाति से ऊपर उठकर मतदान करें। संवेदनशील इलाके के मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। उनकी जागरूकता लोकतंत्र को मजबूत करेगी। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि मतदाताओं को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन



महिलाएं अपने मन के आधार पर मतदान करें। मतदता सूची सही बनी है तो मतदान अधिक होगा। सभी नि:शक्त मतदान जरूर करें। बीएसए आनंद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राएं मतदान कराने में महत्वूर्ण भूमिका निभाएं ताकि जिले की दोनाें विधानसभा में अधिक से अधिक मतदान हो। इसके पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गीत व नाटक प्रस्तुत किए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें