जिला अस्पताल में भर्ती भरतकूप के ठर्रीवा मोड़ पर ट्रैक्टर से गिरकर घायल लोग।
- फोटो : amarujala
मंगलवार रात को देवी विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर चौकी क्षेत्र के ठर्रीवा मोेड़ पर पलट गया। जिसमें सवार 11 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया है।
दुगवां स्थित देवी पंडाल के आयोजक मंगलवार शाम को गांव से लगभग पांच किमी दूर स्थित तालाब में मूूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे। तेज गति से चल रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर सवार ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई।
मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने घायल सुरेंद्र कुमार पुत्र अज्ञात निवासी खुटहा, दुगवां निवासी उदयवीर पुत्र शिवप्रसाद, पवन पुत्र भइयालाल, कैलाश पुत्र सदाशिव, उदयवीर पुत्र राजाराम, रामखेलावन पुत्र किशोर, विनोद पुत्र पवन, हरीबाबू पुत्र लखन, लवकुश पुत्र बारेलाल, रामप्रसाद पुत्र बच्चा व लेखराम पुत्र रामनरेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें सुरेंद्र व पवन की हालत गंभीर होने पर इलाहाबाद रेफर किया गया।